राजसमंद : मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

हेल्पलाइन नंबर 1962 डायल करते ही मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा
राजसमंद 24 फरवरी। जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार को भीम विधायक श्री हरि सिंह रावत, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल, जिला परिषद सीईओ श्री राहुल जैन, प्रधान श्री अरविंद सिंह, समाजसेवी श्री माधवलाल जाट सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर चार मोबाइल वेटनरी चिकित्सा इकाइयों को रवाना किया।
जिले को ऐसी 10 मोबाइल चिकित्सा इकाइयां प्रात हुई है। ये चिकित्सा इकाइयां एक फोन कॉल पर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर पशुओं का उपचार करेंगी। इसके लिए पशुपालक को हेल्पलाइन नंबर 1962 डायल करना होगा। अगर कहीं किसी पशु का एक्सीडेंट होता है तब भी आप इस नंबर पर फोन करके चिकित्सा इकाई को बुला सकते हैं।
हरी झंडी दिखाने के बाद अतिथियों ने मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया एवं इसमें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉक्टर अजय अरोड़ा सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने इन इकाइयों का सफल संचालन करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!