कॉमेडी फिल्म ‘खेल—खेल’ में दिखेंगी उदयपुर की वादियां

शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और वाणी कपूर आईं
उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘खेल—खेल’ की शूटिंग के लिए गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से उदयपुर की विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर शुरू होंगी। फिल्म के दूसरे सितारे भी उदयपुर पहुंच चुके है। जिनमें अभिनेता फरदीन खान, अभिनेत्री तापसी पन्नू और वाणी कपूर भी शामिल हैं।
लेकसिटी में शूटिंग के लिए लंबे अंतराल के बड़े किरदारों के आने से प्रशंसकों में भारी उत्साह है। शूटिंग के लिए उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में सेट तैयार किए गए है, जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। बताया गया कि सभी अभिनेता और उनकी टीम के सदस्यों को पांच सितारा होटल उदयविलास में ठहराया गया है। जहां उनकी सुरक्षा के लिए मुम्बई से ही गार्ड बुलाए गए हैं।
बताया गया कि खेल—खेल फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और अश्विन वर्दे कर रहे हैं जबकि निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज के हाथ है, जो यहां उदयपुर आ चुके हैं। बताया गया कि 16 साल बाद अक्षय और फरदीन खान एक साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार वर्ष 2007 में उन्होंने कॉमेडी फिल्म बेबी में काम किया था। खेल—खेल फिल्म में अक्षय बड़े ही मजेदार किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई इटालियन कॉमेडी फिल्म का परफेक्ट स्ट्रैजर्स की हिन्दी रीमेक बताई जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!