गहरी खाई बाइक सहित गिरा चालक, हुई मौत

उदयपुर।  शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बाइक सवार युवक सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिलीजानकारी के अनुसार हादसा मदार गांव के पास का है। जहां रोड पर खाई की ओर रिटेनिंग वॉल नहीं बनी है। माना जा रहा है कि नियंत्रण खो बैठा चालक बाइक सहित खाई में जा गिरा होगा। घटना कब हुई, इसका पता नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह जब लोग सड़क से गुजर रहे थे तब उन्हें खाई में गिरी बाइक तथा युवक का शव दिखाई दिया। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक की पहचान झाड़ोल निवासी देवीलाल(33) के रूप में हुई। जो सोमवार शाम गांव से उदयपुर आने के लिए निकला था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया और शव एमबी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना को लेकर घटनास्थल के नजदीकी गांव गोडान के सरपंच उदयलाल कटारा ने बताय कि इस रोड पर आए—दिन हादसे होते रहते हैं। विकट मोड तथा सड़क के एक और गहरी खाई होने के बावजूद रिटेनिंग वॉल का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि इस संबंध में कई बार मांग की जा चुकी है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की बताई जा रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!