हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा में डीटीओ ने वाहन चालकों से की समझाइश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वाहन चालकों दिए गुलाब के फूल और चॉकलेट देकर किया प्रेरित
नुक्कड़ नाटक का भी हुआ आयोजन, महिला कार्मिकों से भी किया संवाद
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में अभियान जारी

राजसमंद 23 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग जिलेभर में गतिविधियां कर रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा द्वारा हिन्दुस्तान ज़िक लिमिटेड राजपुरा दरीबा में वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं चोक्लेट दे कर यातायात नियमों की पालना करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए समझाईश की गई।

इस अवसर पर कार्यालय के वाहन निरीक्षक रोहित सिंह सोलंकी, सहायक प्रोग्रामर सूर्यभान सिंह, हिन्दुस्तान ज़िक लिमिटेड सीईओ विनोद जांगिड़, चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर केशव कुमार, मोहन फरतडे सेफ्टी हेड, प्रियंका जोशी, मोहनलाल सालवी, मुकेश मीणा इत्यादि ने भी वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया।

तत्पश्चात सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में केशव कुमार, डॉ. कल्पना शर्मा, श्री रोहित सिंह सोलंकी ने अपने विचार रखे एवं सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ दिलवाई गई। कार्यशाला में नुक्कड़ नाटक के मंचन से हेलमेट लगाने एवं वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने का संदेश दिया गया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि संभल कर चलें एवं सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से पालना करें। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट न लगाने की स्थिति में कम गति में चलने पर भी गंभीर चोट लगने की संभावना रहती है इसलिए वाहन में बैठते ही सीट बेल्ट लगाए।

डॉ. शर्मा ने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड में कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम के तहत परिचर्चा में महिलाओं को शिक्षित करनें हेतु प्रत्येक महिला कर्मचारी को आसपास के गांवों में जाने एवं वहां की महिला एवं बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु आह्वान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!