निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 255 रोगियों का ईलाज

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा ने गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के सहयोग से एचआरएच के सभी कर्मचारियों के लिए सिटी पैलेस में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 255 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग,नेत्र,त्वचा,प्रसूति शास्री, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट व हड्डी रोग के 18 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम, सहायक डॉक्टर और उनकी टीम विशेषज्ञों ने अपनी सेवायें दी। सभी रोगियों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर, रैंडम एवं बीपी की जांच की गई। एचआरएच से मयंक गुप्ता और अरुण नागर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
सभी डॉक्टरों की टीम और एचआरएच मुख्य स्टाफ को स्मृतिचिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सचिव कविता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की समन्वयक मधु सरीन थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!