उदयपुर-वर्धमान जैन श्रावक समिति के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्यों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम नववर्ष स्वागत एवं स्नेह मिलन का एक अनूठा कार्यक्रम रखा गया।श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंदीलाल बंबोरिया एवं मंत्री शांतिलाल लोढ़ा ने हमारे विशेष संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि अधिकांश सदस्यों की भावना अनुरुप नववर्षा अभिनंदन सम्मेलन व स्नेह सम्मेलन आज महावीर भवन में रखा गया।इसमें महावीर भवन के सभी स्थाई सदस्यों को स्नेह भोज एवं स्नेह सम्मेलन में आमंत्रित किया गया।धर्म प्रचार मंत्री विनोद जैन कहा कि नया वर्ष नई सरकार,अयोध्या में राम जी के समारोह,मकर संक्रांति पर्व आदि के मध्य नजर इसका आयोजन कर सभी सदस्यों को एक साथ मधुर मिलन के निमित्त यह कार्यक्रम किया गया।तीज त्योहारों के बीच में शानदार कार्यक्रम एवं मधुर भोजन से सभी तृप्त हुए।

