उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में आज स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया । जिसकी मुख्यवक्ता रूप जे के पारस अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा त्रिपाठी थी।
इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर के बारें में जानकारी देते हुए इस कैंसर के होने वाले संभावित कारण व उसके बचाव के बारंे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत में महिलाओं मंे सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर पाया जाता है क्योंकि महिलाओं में इसके प्रति जागरूकता कम होने की वजह से उन्हें वक्त पर इलाज नहीं मिल पाता है। अतः इसके बारे में जागरूक होना आवश्यक है, साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्वाइकल कैंसर को एचपीवी वैक्सीनेशन व आधुनिक स्क्रीनिंग द्वारा भी रोका जा सकता है इसकी वैक्सीन 9 से 26 वर्ष की बालिकाओं और महिलाओं के लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन निशीका कुमावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनय वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यार्थियों को दी सर्वाईकल कैंसर के बारें में जानकारी
