डी पी एस, उदयपुर के विद्यार्थियों ने जीती पेसिफिक चल वैजयंती

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने, पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की अभिरूचियों तथा विभिन्न कौशलों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 6 से 8 जनवरी तक आयोजित, तीन दिवसीय प्रतियोगिता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चल वैजयंती जीत कर डी पी एस के नाम कर दी।
रंगोली प्रतियोगिता में रिख्योग व प्रितेश ने द्वितीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में ग्रेसी ने प्रथम स्थान, मोनो एक्टिंग में मूर्तजा व अदिति ने क्रमशः प्रथम स्थान व सांत्वना पुरस्कार, अदिति, अवनी, आएशा, विदुशी ने डेक्लेमेशन, एकल गान, एकल नृत्य में द्वितीय स्थान तथा स्टोरी टेंलिंग में वान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी प्रतियोगी विद्यालयों में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर पेसिफिक चल वैजयंती प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य श्री संजय नरवरिया व उप प्राचार्य राजेश धामाई ने विजेताओं व अभिभावकों को बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!