मेरा युवा भारत-विकसित भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता
योगेश यादव करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व
डूंगरपुर, 9 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र डूंगरपुर की ओर से मंगलवार को ‘‘मेरा भारत-विकसित भारत 2047‘‘ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉक से लगभग 50 युवाओं ने भाग लिया। लगभग तीन घंटे तक चली प्रतियोगिता के दौरान वक्ताओं ने आजादी के संघर्ष से लेकर चंद्रयान आदित्य एल-1, मालदीप मुद्दा, वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती साख जैसे विचारोत्तेजक विचार प्रस्तुत किए। जिसे श्रोताओं ने सराहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रामसौर के योगेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि हमें गर्व कि अनुभूमि होती है कि आदित्य एल-1 सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर शोध के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं, अंग्रेजी का बनाया आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता को अपनाकर एक नए भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ाए हैं।
विकसित भारत में युवाओं का अहम योगदान-सभापति अमृतलाल कलासुआ
मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ ने युवा केन्द्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना युवाओं का सपना हैं। युवाओं के कदम से ही विकसित भारत की मंजिल तय होगी। उनहोंने कहा कि एक समय था जब भारत में खाने लायक अन्न भी नहीं हो पाता था। लेकिन हम सबने देखा कि कोरोना के दौरान किस तरह भारत ने सौ से ज्यादा देशों को वैक्सीन सप्लाई की। कलासुआ ने बताया कि भारत अब विकसित बनने की राह पर हैं तथा युवाओं को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। देश के युवा संसद में पहुंचकर अपना योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष उप सभापति सुदर्शन जैन ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशेष अतिथि गणेश लाल निनामा प्राचार्य ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व की भावना विकसित होगी।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे योगेश यादव ने राज्य स्तर पर डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर जितने पर 1 लाख रूपए का ईनाम मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की उर्जा एवं नए विचारों को 2047 तक विकसित भारत बनाने में योगदान को बेहतर बनाना हैं। प्रतियोगिता में द्वितीय नेहा चौबीसा, तृतीय भाविका लखारा रहे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मोेतीलाल मीणा, पीआरओ विपुल शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र डंूगरपुर से अमृतलाल, रमेशचंद्र, बंसीलाल, सुरेश कुमार, राजेश यादव, प्रवीण बलाई उपस्थित थे। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक विनय भारद्वाज, सलमा खान, तेजवीर, योगिता ननोमा उपस्थित थे। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया।
युवाओं के कदमों से तय होगी विकसित भारत की मंजिल-सभापति अमृतलाल
