संवर्धिनी न्यास द्वारा 350 मातृ शक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 30 दिसम्बर। संवर्धिनी न्यास उदयपुर शाखा द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ये
आयोजन किया गया। संवर्धिनी न्यास  की अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि न्यास में कुल 350 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर जैसी प्रमुख जांचे थी।
उल्लेखनीय है कि संवर्धिनी न्यास के माध्यम से देश भर में आरोग्य रक्षण, युवा प्रकल्प, बालिका छात्रावास, स्त्रियों की विविध समस्या समाधान, स्वावलंबन कार्य, आत्मरक्षा जैसे कार्यक्रम किये जाते है इसी क्रम में उदयपुर में आरोग्य रक्षण कार्यक्रम किया गया।
इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में डॉ ललित जैन, डॉ रामकिशोर, डॉ मनमोहन एवं नर्सिंग स्टाफ हेमेंद्र, मंजू, प्रमिला पटेल, कंचन मेघवाल का सहयोग रहा। परीक्षण के बाद महिलाओं में आम समस्या हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाया जाए इस पर डॉक्टर की टीम ने जानकारी दी।
कार्यक्रम में न्यास कार्यकर्ता सुनीता गलुण्डिया, रेणु भट्ट, सुमित्रा जोशी, नीतू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!