जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता ( पुरुष एवं महिला) का हुआ शुभारंभ

फतहनगर ।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार में जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता( पुरुष एवं महिला) का शुभारंभ हुआ। शिक्षिकाओं ने सीधी जिला स्तर पर, तो शिक्षक वर्ग में ब्लॉक स्तर पर टीमों में चयनित शिक्षकों ने ही भाग लिया । जिला स्तर से चयनित होने वाले पुरुष एवं महिला दोनों ही वर्ग की  राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए  टीमों का  गठन कीया जाएगा। उद्घाटन मैच में वॉलीबॉल में वल्लभनगर ने मावली को हराया। दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर गोपाल मेनारिया थे।अध्यक्षता मेजबान विद्यालय के प्रभारी धर्म सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मेनार की प्राचार्या सुनीता बेरवा, महात्मा गांधी स्कूल वल्लभनगर की  प्राचार्या अशोक कुंवर ,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी उदयपुर की प्राचार्या रंजना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य सुशीला , जिला शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के संरक्षक हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं वॉलीबॉल कोच रतन चास्टा , प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षक वाकपिठ विजय लाल मेनारिया ,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार थे। संचालन वरिष्ठ पुस्तकालयध्यक्ष सुरेश गरबडा ने किया । प्रतियोगिता में जिले भर की  शिक्षिकाओं ने विभिन्न खेलों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हुए खेल प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । सीधे जिला स्तर पर भाग ले रही शिक्षिकाओं ने टेबल टेनिस ,बैडमिंटन ,वॉलीबॉल ,एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक  गतिविधियों में अपनी बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज करवाई।  वही पुरुष वर्ग मे ब्लॉक स्तर पर टीम में  चयनित होने वाले शिक्षकों ने जिला स्तर पर विभिन्न खेलों यथा कबड्डी, एथलेटिक्स ,वॉलीबॉल ,फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सांस्कृतिक आदि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य झील ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वल्लभनगर ब्लॉक में शारीरिक शिक्षकों की कर्मठ टीम की बदौलत  ब्लॉक को सौंप गए हर टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक पूर्वक पूरा करने में सफल रहता है । शिक्षकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता विभाग द्वारा करवाई जाती है ताकि शिक्षक तरोताजा होकर फिर से विद्यालय में बालकों को अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके। मेजबान विद्यालय के शारीरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दो दिवसीय  प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि वॉलीबॉल प्रशिक्षक रतन कुमार चास्टा कहा कि संगठनों के अध्यापक प्रयास के बाद शिक्षकों की खेल प्रतियोगिता शुरू करने की सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया ने कहा कि जो अच्छे शारीरिक शिक्षक और शिक्षक हैं वह तो अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए विद्यालय समय के बाद  भी खेल के मैदान पर खिलाड़ियों के साथ निरंतर मेहनत करते हैं खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे विद्यार्थी शारीरिक एवम मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं उद्घाटन समारोह में हीरालाल सुथार ने भी अपने विचार रखे ।समारोह इसी सत्र में सेवानिवृत होने वाले वॉलीबॉल प्रशिक्षक रतन कुमार चास्टा का सभी शिक्षकों की ओर से  पाग और उपर्ना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उक्त जानकारी शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!