उदयपुर। डीआरएफसी रोटे. अजय काला व प्रान्तपाल डॉ निर्मल कुणावत के निर्देशन में रोटरी क्लब जयपुर रॉयल द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3056 का रोटरी फाउंडेशन सेमिनार एक निजी होटल में किया गया।
सेमिनार में दिल्ली के एआरआरएफसी रोटे. शरत चंद जैन ने रोटरी फाउंडेशन के कार्यकलापों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व से पोलियो उन्मूलन रोटरी फाउंडेशन के ही प्रयासों से संभव हो पाया है। अब दुनिया गिने चुने पोलियो केस रह गए हैं। आशा है वर्ष 2024 ये सारा जहाँ पोलियो मुक्त हो जायेगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष विष्णु बिड़ला, सचिव सुशील गोयल, इवेंट चेयरमेन डी डी सोनी, इवेंट सेक्रेटरी रमेश गोयल एवं टीम द्वारा सभी अतिथियों का साफा,माला,एवं दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.कुणावत ने बताया कि रोटरी वर्ष 23-24 में प्रांत के रोटरी साथियों के सहयोग से डेढ़ करोड़ रुपए रोटरी फाउंडेशन को दिये जाएँगे। यह राशि पुनः डिस्ट्रिक्ट के सेवा कार्यों प्रोजेक्ट हेतु प्राप्त कर क्लब्स के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा हेतु कार्य किए जाऐंगे।
सेमिनार का शुभारम्भ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ निर्मल कुणावत द्वारा किया गया।
उन्होंने फाउंडेशन में डिस्ट्रिक्ट द्वारा डेढ़ लाख डॉलर का अंशदान करने के लक्ष्य में अब तक योगदान करने वाले रोटेरियनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर रॉयल के सदस्य ने 10000 यू एस डॉलर का फाउंडेशन में अंशदान कर मेजर डोनर का सम्मान प्राप्त किया। डॉ कुणावत ने घोषणा की कि 1000 डॉलर के अंशदान के स्थान पर 250 डॉलर कर अंशदान करने पर रोटेरियन को पीएचएफ बनाया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट मेंटर एवं डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फेसिलिटेटर पीडीजी डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि रोटरी फाउंडेशन में दिया गया अंशदान विदेश में नहीं भेजा जाता बल्कि भारत में ही रहता है। दान द्वारा एकत्रित इसी धनराशि से सेवा के विविध कार्यों को पूर्ण किया जाता है।
इसी क्रम में रोटे अजय काला ने जानकारी दी कि हमारे डिस्ट्रिक्ट रोटरी के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 4-5 करोड़ रूपये के सेवा प्रोजेक्ट किये जाते हैं। उन्होंने रोटरी द्वारा संचालित स्किन बैंक, स्कूल, डायलिसिस सेण्टर, ब्लड बैंक, डायग्नोस्टिक सेंटर, जैसे अनेक सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की।
रोटे विपिन बहल ने ग्लोबल ग्रांट आवेदन प्रक्रिया को समझाया एवं सहायक प्रांतपाल रोटे अरुण बगड़िया ने दुनियां से पोलियो को समाप्त करने की दिशा में रोटरी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
कार्यक्रम में गत वर्ष के डीजी रोटे डॉ बलवन्त सिंह चिराना ने विगत वर्ष में डिस्ट्रिक्ट द्वारा किये योगदान पर चर्चा करते हुए इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीजी इलेक्ट रोटे डॉ राखी गुप्ता, रोटे नीरज अग्रवाल सहित 150 से अधिक वरिष्ठ एवं अन्य रोटरियनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटे पी सी जैन द्वारा किया गया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन सेमिनार में सेवा कार्यों पर हुई चर्चा
