राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली का मतदान वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित

फतहनगर। उपखंड प्रशासन के निर्देशन में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान तथा सुगम मतदान अभियान के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में प्रभारी अधिकारी जगदीश चंद्र पालीवाल व स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन मे प्रशिक्षक मुकेश सैनी,महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घासा मे महेंद्र सिंह व सुरेश टांक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास मे अर्जुन सिंह चुंडावत तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में कुबेर सिंह कितावत व संजय गहलोत द्वारा स्काउट गाइड वालंटियर को शांतिपूर्ण एवं सुगम मतदान हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित प्रशिक्षण केंद्र के संस्था प्रधान व बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घास प्रधानाचार्य ईरा सोनी द्वारा स्वयंसेवकों को वॉलिंटियर्स के महत्व को बताते हुए जिम्मेदारी पूर्वक मतदान दिवस के दिन कार्य करने की शपथ दिलवाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!