बीजेएस का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

फतहनगर। भारतीय जैन संगठना फतहनगर-सनवाड़ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह’ व स्नेह भोज का आयोजन,आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महिला विंग का गठन किया गया।

महिला विंग में अध्यक्ष-रीचा कोठारी,उपाध्यक्ष-मेघा बाफना व साधना सांखला, मंत्री-नीलम सेठिया,कोषाध्यक्ष-अंजू कावड़िया,संगठन मंत्री-रचना कोठारी बनाए गए। संरक्षक नितिन सेठिया ने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जैन संगठना के कार्यकलापों से विंग को अवगत कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक सांखला, सचिव विजय बापना, कोषाध्यक्ष अरविंद हिंगड़,मनोज कोठारी,अमित पाटोदी, निलेश पोखरना आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!