गांव शहर में गूंज रहा म्हारो केणो-वोट देणो का नारा

विधानसभा आम चुनाव-2023
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध आयोजन
उदयपुर, 31 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उदयपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में विविध आयोजन हो रहे हैं।
मावली में आयोजित मेले में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से नागरिकों को चुनाव के प्रति जागरूक किया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उधर, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री भूपेश खमेसरा ने युवा सम्मेलन में मतदाताओं से 25 नवंबर 2023 को मतदान की अपील की। उदयपुर शहर में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा निंबार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में जाकर छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्हें सी-विजिल एप और आचार संहिता उल्लंघन की घटनाओं के बारे में 1950 पर जानकारी देने का आह्वान किया। प्राचार्य हनुमान सर, स्वीप टीम से लच्छीराम गुर्जर, सह प्रभारी हर्षित मेहता एवं विनोद छापरवाल उपस्थित रहे। पंचायत समिति सराडा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान की शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पंचायत समिति झाडोल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नेताजी का बारा में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
वल्लभनगर विधानसभा के भीण्डर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें राउमावि के सभी विद्यार्थी, कन्या महाविद्यालय की छात्राओं, समस्त स्कूल एवं कॉलेज स्टाफ, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। राणा प्रताप नगर कन्या महाविद्यालय भीण्डर में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुड़ा तहसील कोटडा झाड़ोल में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र पर जाकर रैली का आयोजन किया। बालिकाओं ने म्हारो केणो-वोट देणोएवं मेरा वोट मेरा अधिकार आदि नारे लगाकर मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया एवं अंत में शपथ दिलाई। श्री राम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय आयड उदयपुर के छात्र अध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालपुरा की छात्राओं ने रिश्तेदारों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप प्रकोष्ठ से प्रेम गुर्जर, संदीप तंवर, एवं अभिमन्यु दीवान आदि उपस्थित थे।


दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन

विधानसभा आम चुनाव – 2023 की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी उदयपुर जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि अधिसूचना लागू होने के साथ ही आगामी 6 नवम्बर तक सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से नाम निर्देशन पत्र की प्रति प्राप्त कर पूर्ण रूप से भर कर अपेक्षित दस्तावेजों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकेंगे। सुविधा पोर्टल से भी नाम निर्देशन पत्र ऑनलाइन दर्ज कराकर उसकी हार्ड कॉपी रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत की जा सकती है। रविवारीय अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एडीजे ने उपकारागृह झाड़ोल व कोटड़ा जेल का किया निरीक्षण
उदयपुर, 31 अक्टूबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशो के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने उप कारागृह झाड़ोल व कोटड़ा जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता,  चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एसटीडी इत्यादि की जानकारी ली। एडीजे शर्मा ने अनुदानित बालिका गृह व बालक गृह झाड़ोल का भी निरीक्षण कर वहां निराश्रित बालक बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लीऔर बाल विवाह रोको अभियान, पॉक्सो कानून, गुड टच बेड टच के बारे में अवगत कराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!