राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया, ली शपथ

उदयपुर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेष सुराणा, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी की मौजूदगी में सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उधर, जनजाति आयुक्त कार्यालय में आयुक्त ताराचंद मीणा और अतिरिक्त आयुक्त प्रभा गौतम ने कार्मिकों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व सरकार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!