विभिन्न जांच दलों द्वारा की जा रही कार्यवाही का लिया जायजा
उदयपुर, 31 अक्टूबर। विधानसभा आमचुनाव 2023 के तह उदयपुर जिले के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक शलभ कटियार ने मावली एवं वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर हुकम कुंवर तथा एसएसटी, एईओ, वीएसटी, वीवीटी व एफएसटी कार्मिकों से मुलाकात कर चुनाव व्यय निगरानी संबंधी तैयारियों का जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित कार्मिकों को सघन चेकिंग, जब्ती करते हुए आयोग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना के निर्देश दिए। कटियार ने मावली विधानसभा क्षेत्र में डबोक में तथा वल्लभनगर विधानसभा में नारायणपुरा टोल एवं भूतपुरा में कार्यरत एसएसटी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कटियार को चुनाव में व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु मो.न.8955479836 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इधर व्यय प्रेक्षक रॉबिन बंसल ने झाड़ोल क्षेत्र का दौरा कर रिटर्निंग अधिकारी मणीलाल तीरगर से चुनाव संबंधी तैयारियों के बारे में चर्चा की और व्यय पर्यवेक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, वीएसटी की कार्यप्रणाली, नामांकन रजिस्टर, केश रीकवरी एवं अन्य कार्यवाही, आबकारी गतिविधि आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वापसी के दौरान पर्यवेक्षक ने फतहपुरा चौराहा और पालियाखेड़ा में एसएसटी गतिविधियों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बंसल को चुनाव में व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु मो.न. 9509330338 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
व्यय पर्यवेक्षक अनुराग त्रिपाठी ने सलूंबर का दौरा कर वहां संबंधित रिटर्निग अधिकारी व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी व जांच दलों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की और व्यय पर्यवेक्षक व प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उड़नदस्ता व स्थितिक निगरानी दल का अवलोकन किया। त्रिपाठी को चुनाव में व्यय संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु मो.न. 7014253588 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सर्किट हाउस में ठहरे है तीनों पर्यवेक्षक
चुनाव व्यय पर्यवेक्षक शलभ कटियार सर्किट हाउस के कमरा नंबर 301, व्यय पर्यवेक्षक अनुराग त्रिपाठी सर्किट हाउस के कमरा नंबर 302 व रोबिन बंसल सर्किट हाउस के कमरा नंबर 303 में ठहरे हुए है। इनसे चुनाव व्यय से संबंधी चर्चा के लिए मुलाकात की जा सकती है या मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया जा सकता है।
हस्ताक्षर अभियान में मतदाताओं को किया जागरूक
उदयपुर, 31 अक्टूबर। चामुंडा माता पशु मेला मावली में आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) मावली द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम मतदाताओं को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम श्रीकांत व्यास, तहसीलदार रमेश चंद्र वढेरा ,विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात, अध्यापक व पंचायत शिक्षक दिनेश सिंह राव तथा कनिष्ठ सहायक अरविंद सिंह राव एवं बालकृष्ण दाधीच आदि उपस्थित रहे।
