परमात्मा की भक्ति के स्वरूप में दर्पण एवं पंखा के द्वारा पूजा करें : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री  

– आयड़ जैन तीर्थ में अनवरत बह रही धर्म ज्ञान की गंगा
– साध्वियों के सानिध्य में अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की  

उदयपुर 31 अक्टूबर। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ अनुष्ठान हुए। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में आरती, मंगल दीपक, सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक एवं अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई। जैन श्वेताम्बर महासभा के अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या ने बताया कि विशेष महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रवचनों की श्रृंखला में प्रात: 9.15 बजे साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री व वैराग्यपूर्णा   ने दर्पण पूजा के महत्व के विवेचन करते हुए बताया कि परमात्मा के सन्मुख दर्पण रखते हुए यह विचार करना है कि हे स्वच्छ दर्शन। जब भी देखता हूँ तब जैसा हूँ वैसा दिखायी देता हूँ। प्रभु आप भी एकदम निर्मल व स्वच्छ दर्पण जैसे हैं। जब भी मैं आपके सामने देखता हूँ तब मैं भीतर से जैसा हूँ वैसा दिखता हूँ। हे आदर्श! आपको देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मेरी आत्मा चारों ओर से कर्म के कीचड़ गंदी बनी हुई है। हे बिमल दर्शन! कृपा का ऐसा पावन स्त्रोत बरसाईये कि जिसमें मेरे कार्य का कीचड़ धूल जाय, साफ़ हो जाय मेरी आत्मा स्वच्छ बन जाय ! प्रभु! आप इस क्षण में जैसे दिखते हैं वैसे ही सहा मेरे दिल के दर्पण में दिखते रहियेगा। प्रभु! आपके आगे दर्पण घरकर मैं अपना रूप मान अभिमान भी आपको अर्पण करता हूँ। पंखा नींझने के विषय में बताया कि परमात्मा जब दीक्षा ग्रहण करने के लिए शिविका प्रमाण कहते हैं, तब शिविका के अग्निकोने में एक युवान स्त्री रत्नमय पंखा हाथ में लेकर पवन डालनी हैं। सर्व सरकीओ के साथ वह गीत गाती है। इस प्रकार हमें दीक्षा कल्या से भावित होना है। परमात्मा को जन्म से पसीना नहीं होता, लेकिन मैं परमात्मा की सेवा करूँ. भक्ति करूँ. ऐसी भक्ति प्रदर्शित करने के लिए भगवान को पंखा बींझने में आता है। हमारे जीवन में परमात्मा की भक्ति ही सर्वोपरी है- कल्याणकारी है।   चातुर्मास संयोजक अशोक जैन ने बताया कि आयड़ जैन तीर्थ पर प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे से चातुर्मासिक प्रवचनों की श्रृंखला में धर्म ज्ञान गंगा अनवरत बह रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!