नाथद्वारा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान में ‘कांग्रेस गारंटी यात्रा’ के तहत सात ‘गारंटियों’ के प्रचार प्रसार के लिए सात प्रभारी व तीन समन्वयक मनोनीत किए हैं। प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने डॉक्टर सीपी जोशी को उदयपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सचिन पायलट को अजमेर, हरीश चौधरी को जोधपुर, गोविंद राम मेघवाल को बीकानेर, भंवर जितेंद्र सिंह को जयपुर, मोहन प्रकाश को भरतपुर व प्रमोद जैन भाया को अंता की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ व अमृता धवन अपने अपने क्षेत्र में समन्वयक के रूप में काम करेंगे।
प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी ‘गांरटी यात्रा’, डॉक्टर सीपी जोशी को उदयपुर संभाग की जिम्मेदारी
