भीलवाड़ा 31 अक्टूबर आज पूर्व प्रधानमंत्री *आयरन लेडी भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी* की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रीमती गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।
इंदिरा गांधी अमर रहे, आयरन लेडी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि , भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री एक ऐसी शख्सियत थी जिनके भीतर गजब राजनीतिक दूरदर्शिता थी।
इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला जो केवल भारत की राजनीति पर छाई रही, बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी अपना विलक्षण प्रभाव छोड़ गई, यही मुख्य कारण है कि लोग श्रीमती गांधी को आज भी *लोह महिला* आयरन लेडी के नाम से पुकारते हैं इस अवसर परकैलाश व्यास अनिल डांगी, ,मंजू पोखरना, , हेमेंद्र शर्मा धर्मेंद्र पारीक, मधु जाजू, मनोज पालीवाल, शिवकुमार कौशिक, कैलाश सेन, रेखा हिरण, उकार माली ,महेश सोनी , ओम प्रकाश तेली, मोहम्मद रफीक शेख, प्रमोद तिवारी, जीपी खटीक, अनिल राठी, अविचल व्यास ,मंजू राठौड, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, पुष्पा मेहता, दीपक व्यास, योगेश सोनी रोशन महात्मा, हाजी मुस्ताक शेख, राजेश शर्मा ,आनंद तिवारी ,नितिन बाफना, मुश्ताक अली मंसूरी ,गुडविन मसीह गौरी शंकर दायमा, विनोद कसारा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे
