रिश्वत की सूचना पर उदयपुर एसीबी ने रोकी जालौर जिले के थानाधिकारी की कार

जांच में कुछ नहीं मिला तो खाली हाथ लौटी टीम
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) उदयपुर की टीम ने शनिवार देर शाम अंबेरी हाईवे पर रिश्वत की सूचना पर जालौर के  थानाधिकारी की कार को रोककर तलाशी ली। जांच में कुछ भी संदेहजनक नहीं पाए जाने पर एसीबी की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने अंबेरी आईवे पर अचानक वहां से गुजर रहे एक थानाधिकारी की गाड़ी रूकवाई तथा मौके पर सुखेर थाने से जाब्ता बुलाने के बाद उनकी गाड़़ी की सघन तलाशी ली। एसीबी को उनकी गाड़ी में रखे बैग में कोई भी चीज संदेहजनक नहीं मिली और तलाशी के बाद एसीबी टीम को लौटना पड़ा। बताया गया कि जालौर जिले से एक थानाधिकारी के मादक पदार्थ की तस्करी मामले में जांच के लिए शंभूपुरा आए थे। जहां उनके रिश्वत लिए जाने की जानकारी मिली थी। एसीबी की सूचना मिली कि उनकी गाड़ी में रखे बैग में अच्छी खासी धनराशि रखी हुई है और वह अंबेरी हाईवे से गुजरने वाले हैं। जिस पर एसीबी की टीम ने सुखेर थाने की टीम को लेकर नाकाबंदी कराई। साथ ही सुखेर थाने से पुलिस जाब्ता भी मंगवा लिया। इसी दौरान जालौर जिले में नियुक्त थानाधिकारी हाईवे से गाड़ी के साथ गुजरने लगे तो उन्हें रोक लिया गया। एसीबी की इस कार्रवाई से थानाधिकारी सकते में आ गए और समझ नहीं पाए कि उनके साथ यह क्या हो रहा है? उन्होंने अपनी गाड़ी की तलाशी को लेकर आपत्ति भी जताई थी। पूरी जांच करने के बाद एसीबी की टीम ने सूचना को फेक मानते हुए उक्तर थानाधिकारी को वहां से जाने दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!