पॉप अप करवा चौथ मेले का उद्घाटन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। करवा चौथ तथा दिवाली के त्यौहार के उपलक्ष में महिलाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय पॉप अप करवाचौथ मेले का उद्घाटन मानसी मंडल के अध्यक्ष रश्मि पगारिया ने किया।
मेले की संयोजक कनिका जैन तथा रुचिका जैन ने बताया कि रश्मि पगारिया द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया तथा मंदाकिनी धाबाई ने प्रसिद्ध समाज सेविका रश्मि पगारिया का स्वागत  माला, ऊपरने व बुके से किया। करवा चौथ क्वीन में शशि मेहता  रही। करवा चौथ स्पेशल प्रतियोगिता में सुमन बाबेल,  सविता नैनावटी, वनिता कच्छारा ,राजश्री जैन ,मीनाक्षी जैन क्रमशः विजयी रही। महिलाओं ने करवा चौथ  तथा दीपावली के  सामानों की जमकर खरीदारी की। पॉप अप स्ट्रीट कृष्णा वाटिका के पास आर के सर्कल में यह  तीन दिन आयोजित रहेगा । इसके साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं  पुरस्कार के साथ आयोजित की जा रही हैं। जो महिलाएं घर  से ही बिजनेस करती हैं  ,उन्हीं को एक प्लेटफार्म दिया जा गया है ,जिसमें महिलाएं करवा चौथ स्पेशल ड्रेस, दीपक, होम डेकोरेशन आइटम ,बेड शीट, पूजा की थाली, मेहंदी लगवाना, ब्यूटी आइटम्स, हेयर एसेसरीज, फुटवियर्स, स्किन केयर टैरो कार्ड साथ पौष्टिक मिठाइयां केक पुडिंग अचार मुखवास फूड कोर्ट की लगभग 60 स्टॉल लगी हैं। मेले में आने वाली दर्शक महिलाओं के लिए करवा चौथ की स्पेशल कई प्रतियोगिताएं इनाम आदि गुजरात आइसक्रीम की तरफ से रखे गए हैं। सभी महिलाओं से निवेदन है की मेले में पधार कर स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!