मुक्केबाज स्व.रमेश चौधरी की पुण्यतिथि पर आज होगा खिलाड़ियों का सम्मान

उदयपुर। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत राज्य का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाज स्वर्गीय रमेश चौधरी की 20 वी पुण्यतिथि पर कल 27 अक्टूबर को अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा।
आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी की स्थापना स्वर्गीय चौधरी की याद में 2016 में की गयी थी तब से प्रति वर्ष अलग अलग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एकेडमी के खिलाड़ियों का इस दिन सम्मान किया जाता है।
एकेडमी के संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक पंकज चौधरी ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले भव्य श्रीमाली व हर्षी जैन, कांस्य पदक जीतने वाले पार्थ प्रताप व प्रियांशी कुंवर,  इसी प्रकार  राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स मुक्केबाजी  प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले भावेश चौधरी व पूर्वा श्रीमाली का सम्मान किया जायेगा। मुक्केबाज स्वर्गीय रमेश चौधरी ने कई बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीते थे साथ ही मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक भी जीते थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!