उदयपुर। लघु उद्योग भारती की सातों इकाईयों की मासिक बैठक आज ओरबिट रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें 2 व 3 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी पर विचार विमर्श किया गया।
अध्यक्ष डॉ. सीमा पारीक ने बताया कि लघु उद्योग भारती मी महिला इकाई उदयपुर द्वारा ओरबिट रिसोर्ट में स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में दीपावली की सजावट से संबंधित सामान, कपड़े, आभूषण गृह उद्योग,ओटोमोबाईल, फर्नीचर, लाइफ स्टाईल आदि स्टॉल लगाये जायेंगे।
प्रदर्शनी संयोजक पिंकी ने बताया कि प्रदर्शनी में उदयपुर व उदयपुर से बाहर से भी स्टॉल बुक की गयी है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से डॉ. रीना राठौड़,महेन्द्र मांडावत,पुरूष इकाई संरक्षक राकेश वर्डिया,महिला इकाई संरक्षक रजनी डांगी,प्रांतीय कार्यकरिणी सदस्य मिनाक्षी श्रीामली, डॉ. नीता मेहता,मुख्य इकाई अध्यक्ष मनोज जोशी,महिला इकाई सचिव रेखा रानी जैन,श्यामला वर्डिया,हेमंत जैन,हरिओम पालीवाल,रविकांत,कांता जैन,आदि उपस्थित थे।
लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक आयोजित,स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी पर हुआ विचार विमर्श
