उदयपुर, 24 अक्टूबर. राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा राखी गौतम द्वारा उदयपुर से सीमा पंचोली को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा चंदा सुहालका को सचिव नियुक्त किया गया है।
सीमा पंचोली पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में पंचोली राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की सदस्य, 20 सूत्री कार्यक्रम की सदस्य है। पूर्व में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री तथा महासचिव, पूर्व संयुक्त मंत्री, पूर्व महामंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष उदयपुर शहर जिला महिला कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है. इनको तीसरी बार उपाध्यक्ष बनाया है।