वेब कांस्टिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण स्थगित

उदयपुर, 16 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के अंतर्गत मंगलवार को सुखाड़िया रंगमंच पर प्रस्तावित वेब कांस्टिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित किया गया है। आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि निर्वाचन विभाग से जारी निर्देशों की पालना में वेबकास्टिंग संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों की पालना में अग्रिम कार्यवाही जिला स्तर पर की जा रही है। आवश्यकतानुसार वेब कास्टिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण तिथि का पुनर्निर्धारण कर पृथक से सूचित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने वेबकास्टिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त पंचायत शिक्षकों को प्रशिक्षण स्थगन की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा सभी सीबीईओ को दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!