महिला समाज सोसायटी ने आशाधाम में प्रदान की सामग्री

उदयपुर, 13 अक्टूबर। महिला समाज सोसायटी की ओर से इन दिनों सेवा सप्ताह मना रहा है। सेवा सप्ताह के तहत आशाधाम आश्रम में खाद्य सामग्री, साबुन, तेल व वस्त्र प्रदान किए गए।
सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती माया कुम्भट ने बताया कि आशाधाम में रह रहे निराश्रितों के साथ सिस्टर डेनियल से भी वार्ता की गई और उनके स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारदा तलेसरा, शकुन्तला घोष, चंद्रकान्ता मेहता आदि मौजूद थीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!