उदयपुर 12 अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर शहर के द्वारा नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गयाl उदयपुर की प्रवासी प्रभारी राष्ट्रीय महिला मोर्चा भाजपा की महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने नारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान में कांग्रेस नीत सरकार में महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन पर पहुंच गया है राजस्थान में 2 लाख से अधिक महिला अत्याचार के मुकदमे दर्ज है रोज रोज 19 बलात्कार यह आंकड़ा सरकारी बता रहा है एक 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर गला दबाकर जलती हुई पट्टी में डाल दिया तंदूर कांड से भी भयानक कांड हुआl केंद्र में मोदी जी की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर के महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है और राष्ट्र निर्माण में महिलाएं किस तरीके से भागीदार बनी है उसे पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी है बताया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्य हुए इन पांच महीना में मुफ्त की रेवड़िया मोबाइल और घटिया मसाले में महिलाएं दे रही है परंतु मातृशक्ति साढ़े चार साल में हुए महिला अपमान को नहीं भूल सकती और आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लियाl जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि नारी शक्ति सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी संख्या यह बता रही है कि महिलाओं में कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब आक्रोश हैl
इस कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है कांग्रेस घोषणा पत्र में कहा सता मै बेरोजगारी भत्ता तीन हजार मिलेंगे वो नहीं दिया, राजस्थान मैं 19 बार पेपर लीक हुए। भाजपा राज मै सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज चिकित्सा सुविधा भाजपा की देन है, इस सरकार मै कन्हैया लाल दर्जी जैसे के हत्याकांड से पूरे देश विदेश को जंकजोर दिया ।
इस सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी, जिला प्रभारी बंसीलाल खटीक, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला महामंत्री गजपाल सिंह, किरण जैन , संतोष मीणा,पूर्व प्रधान तखत सिंह, उपमहापोर पारस सिंघवी,रजनी डांगी, प्रेम सिंह शक्तावत, खूबी लाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई, रानू भटनागर किरण तातेड ,सुषमा कुमावत, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे ।इस सम्मेलन का संचालन महामंत्री रुचिका चौधरी एवं धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक रानु भटनागर ने दियाl
