महापौर ने दिए फतहसागर पाल पर पेड़ कटाई रोकने के आदेश

-वरिष्ठ नागरिकों व पर्यावरणविदों ने भेंट कर बताए पेड़ कटाई के नुकसान
उदयपुर। नगर निगम के महापौर गोविंदसिंह टांक ने शहर की फतहसागर झील की पाल पर वर्षो पुराने पेड़ों की कटाई रोकने के आदेश जारी किए हैं। शहर के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों व पर्यावरणविदों द्वारा पेड़ों की कटाई से पाल को रहे नुकसान और प्रभावित हो रहे पयावरण के बारे में अवगत कराने पर महापौर ने यह आदेश जारी किए।
बता दें फतहसागर पाल पर सालों पूर्व बनाए गए विभूति पार्क पर प्रतिमा लगाने के लिए बनाए गए पेडस्टलों पर नगर निगम द्वारा प्रतिमाएं लगाए जाने की योजना है। इसके लिए वहां पेडस्टल के आसपास लगे वर्षों पुराने बड़े बड़े हरे भरे पेड़ों की बेदर्दी से कटाई की गई। इस पर शहर के वरिष्ठ नागरिक शांतिलाल मेहता, पर्यावरणविद् ज्ञानप्रकाश सोनी, जोगेंद्र नाथ पुरोहित, अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीशकुमार सुहालका, दिनेश भट्ट, हितेश शर्मा, जयवंत भेरविया, भारत रामानुज, शैलेंद्र औदिच्य, प्रियांशु खींची आदि पर्यावरणविदों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के महापौर गोविंद सिंह टांक से मुलाकात कर पाल पर हरे भरे पेड़ों की बेदर्दी से हो रही कटाई से पाल को रहे नुकसान और प्रभावित हो पर्यावरण से अवगत कराते हुए पेड़ों की कटाई रोकने का आग्रह किया। पर्यावरणविदों ने पार्क में लगने वाली प्रतिमाओं के सामने लगे हरे पेड़ हर चार-छह माह में बढ़ने की जानकारी देते हुए सवाल किया कि क्या बार बार इन पेड़ों की इसी तरह बेदर्दी से कटाई की जाती रहेगी। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान होगा। साथ ही पेड़ों पर प्रतिदिन रात्रि में डेरा डालने वाले पक्षियों का बसेरा भी प्रभावित होगा। सारी बात सुनने के और प्रतिनिधिमंडल के आग्रह के बाद महापौर गोविंद सिंह टांक ने फतहसागर पाल पर वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई न करने के आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!