गांधी एवं शास्त्री जयन्ती का आयोजन

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में गांधी एवं शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि 1 अक्टूबर को छात्राध्यापिकाओं ने स्वच्छता अभियान के दौरान महाविद्यालय के आसपास परिक्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक किया। महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी अपना योगदान दिया। छात्राध्यापिकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं आसपास के निवासियों को जागरूक रखने की शपथ ली। महाविद्यालय में आज गांधी एवं शास्त्री जयन्ती का आयोजन हुआ। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने की। कार्यक्रम में मीनल गौड़ ने स्वच्छता पर प्रकाष डाला तथा पायल मेणात द्वारा गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश  डाला गया। रोषनी लोहार तथा अक्षिता बांगड द्वारा कविता पाठ किया गया तथा सजनी अहारी, शालिनी सोनी एवं भावना द्वारा गीत की प्रस्तुतियॉ दी गई।
प्राचार्या ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गांधी जी के शिक्षा दर्शन के बारें में बताया कि शिक्षा वही है जो व्यक्ति को भविष्य के लिये तैयार करें। शिक्षा का मुख्य उद्देष्य जीविकोपार्जन होना बताया, साथ ही गांधी जी एवं शास्त्री के नैतिकता के विचारों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका सुश्री अक्षिता बांगड ने किया।
कार्यक्रम में पूर्णेष कोठारी ने शास्त्री जी के सादा जीवन एवं उच्च विचार के बारे में प्रकाष डाला एवं श्रीमती रंजना भटनागर ने गांधी जी पर आधारित एक गीत गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री षिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती शिप्रा शर्मा, श्रीमती मीना मेनारिया, श्रीमती हीना जैन एवं पायल पानेरी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!