इंजीनियर्स की संस्था “इशरे” केे सब चेप्टर का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया

ईशरे करेगी उर्जा संरक्षण पर कार्य
उदयपुर। द इण्डियन सोसायटी ऑफ हिटिंग,रेफ्रिजरेशन एण्ड एयरकन्डिशनिंग इंजीनियर्स की संस्था “इशरे” के उदयपुर में सब चेप्टर का शपथग्रहण समारोह होटल योईस में आयोजित किया गया। यह राजस्थान का दूसरा चेप्टर खुला।
समारोह के मुख्य अतिथि “इशरे” के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश ठक्कऱ ने बताया कि यह इंजीनियर्स की 42 वर्ष पुरानी संस्था है जो मुख्य रूप से पर्यावरण एवं उर्जा संरक्षण पर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि देश भर में इसके 51 चेप्टर है। यह नॉन प्रोफिटेबल ग्लोबल सोसायटी है,जिसकी विदेशों मे ंभी अनेक चेप्टर कार्य कर रहे है। अब तक देश भर मंे इस संस्था ने 300 कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें 10 हजार से अधिक डेलीगेट्स ने भाग लिया था।
ईशरे के पूर्वाध्यक्ष पंकज धारकऱ ने बताया कि अब वह समय आ गया है जब हमें कोयले पर आधारित उर्जा के स्थान पर रिन्यूएबल एनर्जी सहित अन्य प्रकार की उर्जा के स्त्रातों पर काम करना होगा। ईशरे की दुबई में 1 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार होने जा रही है जिसमें उर्जा संरक्षण पर विचार विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक हमें देश को 50 प्रतिशत कार्बन एवं 2070 तक कार्बन मुक्त भारत बनायेंगे।
भवनों को कार्बन मुक्त बनाने पर कार्य किया जायेगा। कार्बन मुक्त होने से भारत को काफी लाभ होगा। 39 प्रतिशत कार्बन भवनों से उत्सर्जित होता है। कार्बन मुक्त होने से एयरकन्डिशनिंग क्षेत्र से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
समारोह में जयपुर चेप्टर के संभागीय निदेशक पी.के.आनन्द ने उदयपुर में नवगठित सब चेप्टर की कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक जैन,अध्यक्ष निर्वाचित नरेश जैन, सचिव यश सेन,कोषाध्यक्ष हरीश आचार्य,कार्यकारिणी सदस्यों धीरज टांक,अमरप्रीतसिंह विपुल भण्डारी,योगेश कोटिया,लोहित अरोड़ा,महबूब छीदंपा सहित अन्य सदस्यों को शपथ दिलायी।
उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि आने वाले समय में ईशरे द्वारा किये जाने वाले कार्यो के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। शहर मे ंराष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने के प्रयास किये जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन यश सेन ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!