जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 30 सितंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री चंचल मिश्रा ने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध विधि से संघर्षरत बालको को अपराध नहीं करने एवं पढ़ाई करके अपना भाग्य बनाने हेतु समझाया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया संप्रेक्षण गृह में विधि से संघर्षरत बालकों को दी जा रही सुविधाओं के निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली।
हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण
एडीजे शर्मा ने उदयपुर जिले में चलाए गए हरित अभियान के तहत नगर निगम उदयपुर के सहयोग से सिटी रेल्वे स्टेशन के पास स्थित आर्मी एरिया में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीमान अध्यक्ष की अध्यक्षता में विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुईं एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक में 436अ दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत विचाराधीन बंदी गणो के प्रकरणों पर चर्चा की गई।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में रानी रोड पर श्रमदान आज
उदयपुर 30 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्रीय केंद्र की ओर से रविवार 1 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे राजीव गांधी पार्क के सामने रानी रोड पर श्रमदान कार्यक्रम होगा। यह जानकारी केन्द्र परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा ने दी।

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘महाराजा भर्तृहरि’ लोकनाट्य का मंचन आज
उदयपुर. 30 सितंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में महान धार्मिक व ऐतिहासिक लोकनाट्य ‘महाराजा भर्तृहरि’ का मंचन रविवार 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में होगा। सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि आयोजित मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत इस बार कला संगम राजगढ़, अलवर द्वारा मंचित इस लोकनाट्य के संयोजक एवं परिकल्पना किशोर मुखर्जी एवं नाट्य निर्देशक अखिलेश वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा। नाट्य कला में अभिरुचि रखने वालों के लिए पारसी शैली का नाटक एक अनुपम भेंट होगा। इस नाटक में 26 कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!