जरूरत है माता को जागरूक करने की – प्रीति शक्तावत

कार्यशाला में महिला स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
उदयपुर. 30 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा भूपाल अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज हाल में महिला स्वास्थ्य पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने बताया कि आज के दौर में माता को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  महिला जब पूरे घर के खाने-पीने का ध्यान महिला रखती है तो खुद का और बच्चे का भी रखें। यदि माता को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार दिया जाए तो होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होता है।
जनजाति आयुक्त ताराचंद मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के संबंध में महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने एवं कुपोषण निवारण के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही। डॉ. आर.एल.सुमन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी के मोबाइल नंबर या फोन नंबर  जैसे  102 नंबर अस्पताल, 104 नंबर प्रसूता 108 नंबर एम्बुलेंस, 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर एवं महाराणा भूपाल अस्पताल के कंट्रोल रूम नंबर 24144305 से सभी को अवगत कराया।
प्रधानाचार्य विपिन माथुर ने हम आगे भी ब्लॉक व गांव लेवल पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करने का पूरा प्रयास करेंगे। डॉ. छवि श्रीपत ने उचित खानपान के बारे में बताया। वक्ता शीला रामेश्वर ने खून की कमी एवं बचाव के बारे में बताया। सुषमा डांगी, कुमारील अग्रवाल ने भी मातृ स्वास्थ्य पर विचार रखे। इस दौरान सभी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जाचं करते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया, डॉ.विजय गुप्ता, डॉ.लाखन पोसवाल पूर्व प्रधानाचार्य ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बड़गांव एवं गिर्वा ब्लॉक से महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अनिल डामोर, डॉ.शिप्रा, शर्मा, श्वेता शर्मा, प्रकाश, निर्मला, मिलन पांडे, पूर्णिमा ने भाग लिया। संचालन बिंदु अल्फांस ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!