कश्मीरी युवा मेवाड़ की स्थापत्य कला शैली को देखकर हुए मंत्र मुग्थ यूवाओ ने किया सीटी पेलेश का भ्रमण

उदयपुर/30 सितम्बर/आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र,उदयपुर द्वारा सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र , उदयपुर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम , वतन को जानो का आयोजन किया जा रहा है । यह जानकारी प्रदान करते हुए केन्द्र के जिला युवा अधिकारी शुभम पुरबिया ने बताया की आज कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर कश्मीरी युवाओं को झीलों की नगरी उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों में सीटी पैलेस व फतह सागर का भ्रमण कराया गया। युवाओं ने मेवाड़ की स्थापत्य कला शैली, संस्कृति, शौर्य, मेवाड़ के वीरों का बलिदान ,उनकी वीरता को नजदीकी से देखकर एवं यहां के इतिहास को जानकर मंत्र मुग्ध हुए। कार्यक्रम में कश्मीर के छ: जिलों : बारामुल्ला , कुपवाड़ा , पुलवामा , श्रीनगर , अनंतनाग एवं श्रीनगर से करीब 132 युवा भाग ले रहे हैं। कश्मीरी युवाओं ने कश्मीर के उत्पादक सामग्री यथा शाल , कपड़े, एवं फूड की प्रदर्शनी भी लगाकर लोगो को जानकारी देकर अभिभूत किया। प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी उदयपुर शुभम पुरबिया व डूंगरपुर प्रदीप कुमार मीणा ने 03 बसों में हरी झंडी दिखाकर सिटी पैलेस के लिए रवाना किया। युवाओं के साथ में शिक्षाविद महेश जोशी, किरण पोकरणा, कार्यक्रम सहायक गोपाल वेष्णव, हनवंत सिंह चौहान, सत्यवान सिंह,कुलदीप प्रजापत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दाडम चंद, विनेश मेघवाल, संजय शरोली ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। सांय कश्मीरी युवाओं एवं स्थानिया लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर अपनी लोक संस्कृति का आदान प्रदान भी किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!