उदयपुर 30 सिंतबर। होला किड्स द्वारा रानी रोड पर छोटे बच्चों की मैराथन फन रन मेराथन दौड़ आयोजित की गई। तीन किलोमीटर की यह मैराथन, रोटरी बजाज भवन से शुरू हुई। इसमें नवजात बच्चों से लेकर चौदह साल तक के बच्चों ने भाग लिया।
अनुभवजन्य शिक्षा व प्रायोगिक ज्ञान के सिद्धांत पर काम करने वाली उदयपुर की पहली शिक्षण संस्था होला किड्स की संस्थापक लवली अग्रवाल ने बताया कि जहां नवजात बच्चों को अभिभावक स्ट्रॉलर में लेकर दौड़े वहीं गर्भवती महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। भाग लेने वाले सभी बच्चों को मैडल प्रदान किये गए। स्वास्थ्य के प्रती जागरूकता की लिए यह मैराथन होला किड्स ने दूसरी बार करवाई है। यह एक सामुदायिक निर्माण कार्यक्रम था जिसमें स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक बच्चों व अभिभावकों ने एक मंच पर आकर पूरे समाज को संदेश दिया है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रैली आज
उदयपुर 30 सितंबर। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर एवं एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एक जागरूकता रैली प्रातः 9. बजे वासु पूज्य धर्मशाला से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा से फतेह मेमोरियल होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मानदाता सिंह 9 बजे रैली को रवाना करेंगे।
संस्थान के महासचिव भंवर सेठ के अनुसार रैली के तुरंत पश्चात एक सभा का आयोजन होगा जिसमे संस्थान के 80 वर्ष पूर्ण करने वाले दम्पत्ति सदस्यांे का सम्मान किया जाएगा। डॉ. विशाल भट्ट ने बताया कि इस सभा को जैन संत चंद्र प्रभ, अहमदाबाद से जोड़ प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ. प्रियांक गुप्ता संबोधित करेंगे।
