ऐश्वर्या कॉलेज के साँस्कृतिक सप्ताह में अंताक्षरी प्रतियोगिता की धूम

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज मे चल रहे साँस्कृतिक सप्ताह में तीसरे दिन का आकर्षण अंताक्षरी प्रतियोगिता रही जिसमें महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहित हो कर भाग लिया। अंताक्षरी प्रतियोगिता की अतिथि डॉ. श्रद्धा गट्टानी थी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ गीत गाकर हुआ।  अंताक्षरी प्रतियोगिता में अभिनवन करते हुए प्रतिभागी ग्रुप्स का नाम नवोदित बॉलीवुड गायकों के नाम पर रखा गया प्रत्येक टीम ने पाँच राउन्ड खेले, हर राउन्ड की विजेता टीम के बीच निर्णायक प्रतियोगिता हुई।
प्रथम विजेता टीम श्रेया घोषाल, दूसरे स्थान पर टीम कनिका कपूर और तीसरे स्थान पर टीम सुनिधि चौहान रहीं। विजेताओं के नाम अंकित, मनय, नवल, गुंजन, दीप्ति, कृष्णा, तन्मय, महेश, मानसी, जीनल, सत्यपाल, कोमल थे।

महिलाओं  के लिए मुख स्वास्थ्य जागरूकता अभय शिविर 03 अक्टूबर को 
फतेहपुरा ,उदयपुर स्थित डॉ. नाहर डेंटल हॉस्पिटल पर आगामी 03 अक्टूबर 23 को महिलाओं के लिए मुख एवं दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा । अस्पताल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ . एम . एस . नाहर ने बताया कि 01 से 07 अक्टूबर के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह के दौरान महिलाओं को स्तन कैंसर के साथ-साथ उनके मुख स्वास्थ्य के बारे मे जागरूकता प्रदान करने हेतु इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आई . डी . ए . ) द्वारा  अभय नामक देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे परिषद द्वारा स्वीकृत डेंटल क्लिनिक्स पर ही उक्त कार्यक्रम आयोजित होंगे । उदयपुर मे डॉ. नाहर डेंटल हॉस्पिटल , फतेहपुरा पर इस कार्यक्रम हेतु मान्यता प्राप्त दंत चिकित्सक एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ . प्रशांत नाहर शिविर मे आने वाली महिलाओं को किशोरावस्था , गर्भावस्था , मीनोपॉज , वृद्धावस्था आदि मे होने वाली विभिन्न दंत व मुख स्वास्थ्य समस्याओं के कारण , जांच , निदान तथा उपचार हेतु संबंधित जानकारी एवं विशिष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का समय सांय 5 से 8 बजे तक रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!