उदयपुर, 26 सितंबर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र उदयपुर द्वारा कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2 अक्टूबर तक सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर में किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 27 सितंबर की शाम 4 बजे उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, जिला प्रमुख ममता कुंवर, नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी रविन्द्र्र श्रीमाली नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया होंगे। पूर्बिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर प्रांत के छह जिलों से अनतनाग, बारामुला, कुपावड़ा, पुलवामा, श्रीनगर, बड़गाम, से 18 से 22 वर्ष के 132 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वतन का जानो एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता के समर्थको के रूप में कार्य करने के लिए संवेदनशील बनाना है।
कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ
