उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में छात्रों के सर्वांगिण विकास हेतु विभिन्न सेल्स,क्लबों एवं प्रकोश्ठ का गठन किया गया है।
कॉलेज की सीईओ डॉ. सीमासिंह ने बताया कि इस अवसर पर स्टूडेंट सेल्स, क्लब और विभिन्न अकादमीक प्रकोष्ठ के सेक्रेटरी व मेंबर के लिए छात्रों एवं छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया। ऐश्वर्या कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु 16 सेल्स, 5 क्लब्स और प्रकोष्ठ बनाये गये है जिनमें विद्यार्थियों सत्र के दौरान होने वाले शैक्षिक, सह – शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रोग्रामों को संचालित करने के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। कॉलेज में होने वाली प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों एवं अन्य उत्सवों में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है, स्टूडेंट्स निर्धारित निर्देशों के अनुसार समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते और संचालित करते है।
छात्रों के सर्वांगिण विकास हेतु बनें विभिन्न प्रकोष्ठ
