स्थानीय एवं लोककला आधारित प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर, 23 सितम्बर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोवर्धन विलास उदयपुर के कार्यानुभव प्रभाव द्वारा स्थानीय एवं लोक कला आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण डाइट में संपन्न हुआ। इसमें जिले के चालीस से अधिक शिक्षकों ने भागीदारी की।
प्रशिक्षण का उद्घाटन डाइट प्राचार्य चंद्रशेखर जोशी, प्रभागप्रभारी डॉ जगदीश कुमावत, प्रशिक्षण के प्रभारी देवीलाल ठाकुर तथा दक्ष प्रशिक्षक चेतन औदिच्य की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा स्थान विशेष की लोक कलाओं के बारे में सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक जानकारी दी गई। इसमें प्रमुख रूप से फड़ शैली की कला तथा वाचन, राजस्थान के विभिन्न चित्रस्कूलों की कला शैलियों, लोकनाट्य गवरी, रम्मत, ख्याल, कावड़ चित्रशैली का काम, लोक वाद्ययंत्र तथा लोक गायन का प्रशिक्षण श्रव्यदृदृश्य माध्यम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की यह विशेषता रही कि जिले के दूर दराज क्षेत्रों से आए शिक्षकों ने रुचि पूर्वक सभी प्रकार की लोक कला के बारे में ना केवल जाना अपितु क्रियात्मक रूप से उन कलाओं पर जीवंत प्रस्तुतियां भी दी। प्रशिक्षण में शिल्पकार हेमंत जोशी, चित्रकार सुनील भट्ट, शास्त्रीय संगीतकार नरेंद्र ब्यावट, तबला वादक ललित वर्मा, कलाकार रितु चंदनानी, अजय सोनी, आशा खाब्या, लीला प्रजापत, डा. शबनम हुसैन, मीनाक्षी दया आदि की भागीदारी रही। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डाइट के उपाचार्य डॉ ओम प्रकाश शर्मा एवं गिरीश चौबीसा ने कला प्रशिक्षण पर विशिष्ट उद्बोधन दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!