स्थापना दिवस पर पंचकुण्डी यज्ञ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरडा में आज स्थापना दिवस पर पंचकुण्डी यज्ञ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.पूर्णिमा नराणिया ने बताया किया कि महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में गायत्री परिवार के सदस्य अर्जुन सनाठ्य एवं श्रीमती शारदा सनाठ्य के निर्देशन तथा बाबुलाल पानेरी एवं श्रीमती ललिता त्रिपाठी के सहयोग से पंचकुण्डी यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक, सचिव श्रीमती ईना राजक तथा कोषाध्याक्ष दिग्विजय राजक द्वारा हवन कार्य सम्पन्न किया गया,साथ ही संकाय सदस्यों एवं छात्राध्यापिकाओं ने भी अपनी सहभागिता रखी।
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा महाविद्यालय के शैक्षिक, कार्यालय सदस्यों का तथा छात्राध्यापिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक द्वारा अपने महाविद्यालय की 17 वर्षों की व्यावसायिक यात्रा के अनुभव सभी के साथ साझा किये। यह सम्मान समारोह समाज सेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहन लाल राजक के विषिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गणेश उत्सव का भी आयोजन किया गया। गणपति की पूजा अर्चना की गई। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!