हिमाचल विधायक ठाकुर के  मुख्य आथित्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा बैठक सम्पन्न

उदयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से विधायक पर्यवेक्षक दलीप सिंह ठाकुर के मुख्य आथित्य में भाजपा कार्यालय, पटेल सर्किल उदयपुर पर सम्पन्न हुई।
ठाकुर ने बताया ने सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा को आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता से लगते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का व पार्टी संगठन व देश हित को सर्वोपरी बताया।
बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा आदि ने भी सम्बोधित कर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार किया व आगामी चुनाव में कमर कस के कमल के फूल को विजय बनाने का आव्हान किया।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बाबूलाल ओड,मोर्चा संयोजक कमलेश प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, हरीश कुमावत, जिला मंत्री रेवाशंकर सुथार, देवीलाल साहू, विजय सुहालका, सुरेश भावसार, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी, जितेन्द्र टांक, डालचंद साहू, रोशन लाल सुथार, मंडल महामंत्री पंकज चौधरी, लालचंद गायरी, महेश प्रजापत, वीरेंद्र भोई, अर्जुन डाँगी,विजय ओड़, प्रकाश कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा महामंत्री ने किया व धन्यवाद की रश्म मोर्चा सह्योजक कमलेश प्रजापत ने अदा की.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!