तरूण सागर महाराज की 5 वें समाधि दिवस पर निराश्रित बच्चों को कराया भोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। समाधिस्थ राष्ट्रीय संत 108 श्री तरूण सागर महाराज के पाँचवे समाधि दिवस के उपलक्ष्य में तरूण क्रांति मंच उदयपुर शाखा द्वारा निराश्रित बच्चों को भोजन वितरण का कार्य संजीवनी छात्रावास हिरण मगरी पर रखा गया।
अध्यक्ष राजकुमार अखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के पुण्यार्जक रमेशचन्द्र दोशी परिवार रहंे एवं उनकी ओर से उनके पुत्र स्व. विकास जी दोशी की स्मृति में यह कार्यक्रम किया गया। जिसमें गुरू परिवार के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महामंत्री विमल नाथुत ने बताया कि इस कड़ी में तरूण सागरम् तीर्थ, सुखसागर पैलेस पर गुरूदेव की स्मृति में 101 दीपों से भव्य आरती की गई। सभी गुरू भक्तों ने बढ़-चढ़कर गुरू के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम पश्चात् मंत्री अनिल मेहता द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!