उदयपुर, 22 अगस्त। चित्रकारी, मूर्ति कला, फोटोग्राफी,म्यूरल कलाओं के अलावा कोलाज कला, चाक्षुष कला का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसमें सृजनकार पुरानी पत्रिकाओं के पन्नों को फाड़कर सपाट कागज़ या केनवास पर अपनी रूचि के आधार पर चिपकाकर कलाकृति का सृजन करता है | इस कला में पारंगत कला गुरु प्रोफ़ेसर श्रीनिवासन अय्यर शिल्पग्राम में तीन दिवसीय कोलाज सृजन कार्यशाला में अपने ज्ञान और अनुभव को जिज्ञासुओं के साथ साझा करेंगे | 23 से 25 अगस्त तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलने वाली कार्यशाला में कला जिज्ञासु प्रोफ़ेसर अय्यर के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर कलाकृतियों का सृजन करेंगे | इन कलाकृतियों को 25 से 27 अगस्त तक चलने वाले “मल्हार” शास्त्रीय संगीत और नृत्य उत्सव के दौरान दर्पण प्रेक्षागृह के फोयर में प्रदर्शित किया जाएगा | पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि यह कार्यशाला निःशुल्क है और इसमें भाग लेने वाले विद्द्यार्थियों को पुरानी रंगीन पत्रिकाओं को और कैंची को अपने साथ लाना है .अन्य सामग्री केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई जायेंगी |
Related Posts
-
दीपावली पर बच्चों की आंखों की रोशनी बचाने आगे आया एएसजी हॉस्पिटल, पटाखों से घायल बच्चों का करेगा निःशुल्क उपचार
Udaipurviews12 hours ago‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मिलेगी उपचार व सर्जरी की सुविधा, देशभर के 95 से अधिक शहरों में 200 से ज्यादा केंद्रों पर होगी पहल उ... -
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, 2000 कम्पोस्टेबल बैग बांटे
Udaipurviews12 hours agoउदयपुर, 5 नवंबर। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के पांचवें दिन गुरुवार को राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के ल... -
डिजिटल लेन-देन, साइबर फ्रॉड, सुरक्षित बैंकिंग की दी जानकारी
Udaipurviews12 hours agoरिजर्व बैंक के अधिकारियों ने दीपावली मेले में आमजन को किया जागरूक उदयपुर, 05 नवंबर। नगर निगम परिसर में चल रहे मेले के दौरान गुरुवार को “एक मेला, वित्तीय साक्षरता के नाम” अभियान के... -
प्रधान-उपप्रधान निर्वाचन के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
Udaipurviews12 hours agoपंचायतीराज आम चुनाव-2026 उदयपुर, 5 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले की समस्त 20 पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप प्रधान का निर्वाचन सम्पन्न करवाने ... -
सुरों की मंडली का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न; संगीत, सम्मान और लकी ड्रॉ ने समारोह को बनाया यादगार
Udaipurviews13 hours agoअशोका ग्रीन में शहर के संगीत प्रेमियों ने बिखेरे सुरमयी रंग, कई सदस्यों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की ओर से आयोजित भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह अ... -
नाथद्वारा ने जीता स्वर्गीय शंभूसिंह झाला स्मृति वॉलीबॉल खिताब
Udaipurviews13 hours agoसोडावास रही उपविजेता, रोमांचक मुकाबले में दिखा खिलाड़ियों का दमखम फतहनगर। तहसील मुख्यालय घासा में आयोजित श्री चामुंडा माता पशु मेले के तहत स्वर्गीय शंभूसिंह झाला स्मृति 32वीं ओपन ...
