मिनी ट्रक से दस लाख की अवैध शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

आबकारी का विशेष निरोधात्मक अभियान
राजेश वर्मा

उदयपुर, 20 अगस्त। प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त की ओर से15 अगस्त से प्रारम्भ हुए 15 दिवसीय विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मिनी ट्रक से दस लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियान की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन श्वेता फगेडिया, आबकारी अधिकारी उदयपुर जोन देवेन्द्र दशोरा, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कलाल के नेतृत्व में प्रहराधिकारी अनिल  कुमार ने मय जाब्ता यह सफलता हासिल की।
दशोरा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर बलीचा से टिडी हाईवें पर एक मिनी ट्रक संख्या आरजे19-जीबी-385 की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टों में पुराने कपड़े की कतरन के नीचे छिपा कर रखी कुल 205 पेटी अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रांड एवं 45 पेटी बीयर केन बरामद की गयी जिसकी अनुमानित लागत दस लाख रूपयें है। वाहन चालक दिलीप पिता श्री बस्तीराम जाति मेघवाल उम्र 30 वर्ष निवासी हाल नादडी रोड जोधपुर गौशाला के पास, पुलिस थाना बनाड, जोधपुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दिलीप के विरूद्व राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 व 54(ए) में प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी निरोधक दल के बंशीलाल जमादार, मनोज कुमार सिपाही, रामरूप सिपाही, जग्गा सिंह सिपाही एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!