नई दिल्ली, 11 अगस्त। मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं ने विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ दिल्ली यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय व इंडिया गेट का भ्रमण किया। वहीं छात्र- छात्राओं को चित्तौड़ सांसद् सी पी जोशी ने दिल्ली में सांसद् दोपहर भोज पर आमंत्रित किया।
इस यात्रा दल में मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकगण व फतहनगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा नेता रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी, विजय प्रकाश विप्लवी भरतभानुसिंह देवड़ा, नंदलाल वैद, रतनसिंह कीतावत, राधेश्याम बागला, पर्वत सिंह कीतावत, दुल्हेसिंह देवडा, दीपक डांगी, प्रेम जाट व मधुसूदन पारीक भी शामिल थे।
जोशी के साथ दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय व इंडिया गेट का छात्र- छात्राओं ने किया भ्रमण
