नई दिल्ली, 10 अगस्त। मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ दिल्ली दर्शन यात्रा में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और संसद् की कार्यवाही देखी। शाम को पीतमपुरा में गौऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज , पथमेडाधाम का आशीर्वाद लिया।
इस यात्रा1 दल में मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकगण व भाजपा नेता रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी, विजय प्रकाश विप्लवी भरतभानुसिंह देवड़ा, नंदलाल वैद, रतनसिंह कीतावत, राधेश्याम बागला, दुल्हेसिंह देवडा, दीपक डांगी भी शामिल थे।
जोशी के साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने दिल्ली दर्शन यात्रा में आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट
