अश्लेशा छतलानी भारत माता अभिनंदन सम्मान से सम्मानित

उदयपुर.  भिवानी हरियाणा के भारतमाता अभिनंदन संगठन द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल, उदयपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा अश्लेशा छतलानी को भारत माता अभिनंदन सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया है।  यह सम्मान उन्हें संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास व सरंक्षक अशोक गोयल द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान किया गया। संगठन द्वारा प्रति वर्ष 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपिका सुतोदिया ने कहा कि अश्लेशा ने कम उम्र में बहुत उत्तम कार्य किये हैं, जिनके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कई गणमान्य लोगों ने अश्लेशा को बधाई दी है और अपने कार्यों में सतत गतिशील रहने को प्रोत्साहित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!