18वीं विशाल कावड़ यात्रा 21 अगस्त को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक
सात दिवसीय समारोह एवं  पोस्टर  का हुआ विमोचन
सात दिवसीय समारोह का आगाज कल से
पांच पवित्र नदियों के पानी से उभयेश्वर महादेव का होगा अभिषेक

उदयपुर  10 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली विशाल 18वीं कावड यात्रा में आमजन की भागीदारी हो इसके लिए गुरूवार को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड प्रांगण में सात दिवसीय समारेाह एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। अच्छी को वर्षा लेकर 2006 में 50 मित्रों के साथ शुरू इस कावड़ यात्रा में इस वर्ष 10 हजार कावड़ियें उभयेश्वर महादेव का अभिषेक करेगे। कावड़ियों के अभिषेक के बाद गंगोत्री, जमनोत्री, मानाबोर्डर, सरस्वती, कैलाश मानसरोवर, भागीरथ नदी, मंदाकिनी के पवित्र पानी से महादेव का अभिषेक किया जायेगा।  सात दिवसीय समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह का आगाज शनिवार को होगा जिसके तहत महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगु कुण्ड पर दो दिवसीय संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना  की जायेगी जिसका समापन रविवार को सायं महाआरती के साथ होगा। अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के  पोस्टर पूरे शहर के  अलावा धार, वरडा, रामपुरा, गोरेला, कुंडाल, मोरवानिया सहित उभयेश्वर महादेव के आसपास के गांवों में लगाये जायेगे।  सात दिवसीय समारोह के पत्रक वितरण के लिए शहर एवं ग्रामीण स्तर पर पांच, पांच कार्यकर्ताओं की टोलिया बनाई गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की डाॅ. अलका मुंदड़ा, बजरंग सेना के कमलेन्द्र सिंह पंवार, महेश भावसार, सुरेश रावत, मान सिंह हाडा, कमल भावसार,  कृष्णकांत कुमावत, गोपाल औदिच्य , संगीता मुंदड़ा, लेाकेश जोशी, नरेश औदिच्य, शिवशंकर नागदा, पुरूषोतम पाराशर, डाॅ. ओम साहू, जितेन्द्र चितौड़ा, लक्ष्मीलाल शर्मा, आनंदी लाल चितौड़ा, भागीरथ जोधा, सुनिता नागदा, रोशन नाथ, देवेन्द्र बेरवा, शंकर गमेती, राम निवास यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!