उदयपुर, 7 अगस्त 2023 मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में अमृत कलश चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यशाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा में से माटी को वंदन करने हेतु मिट्टी से निर्मित घड़ों पर विविध प्रकार की चित्रकारी से प्रतिभागियों ने कलशों को सजाया। केंद्र निदेशक श्रीमति किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों ने मांडना, वारली, पारंपरिक चित्रकारी, स्वंत्रता सेनानी, मोर की चित्रकारी, तिरंगे के रंगों में रंगी हुई मटकी, फड़ कला एवं आदिवासी कला को प्रतिभागियों ने अमृत कलश पर बखूबी उकेरा। ये कार्यशाला मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई है जिसका मूल लक्ष्य मातृभूमि की रक्षा करने वाले उन सभी वीरों को वंदन एवं देश की मिट्टी को नमन करना है । जन चेतना के माध्यम से चलने वाला यह अभियान राष्ट्र की उपलब्धियों का उत्सव है। इसके अंतर्गत राष्ट्र के वीर सपूतों का सम्मान किया जाएगा एवं अनेक कार्यक्रम गांव, पंचायत, ब्लॉक शहरी स्थानीय निकाय, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में शीला फलक का लोकार्पण किया जाएगा जिस पर वीरों के नाम की पट्टी लगी हुई होगी, पंचप्रण प्रतिज्ञा कर उसकी सेल्फी अपलोड की जाएगी, 75 स्वदेशी पौधों के साथ अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, एवं देश के वीरों तथा उन के परिवारों का वंदन किया जाएगा, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाया जाएगा। इस कार्यशाला में लगभग 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो की नारायण सेवा संस्थान एवं अभिलाषा विद्यालय के विशेष बच्चो, डी पी एस निंबाहेड़ा के विद्यार्थी एवं सभी उम्र के स्थानीय एवं स्वतंत्र कलाकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन कलाकारों ने एक्रिलिक रंगों का उपयोग किया। सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को आनेवाले स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। तथा उन की कृतियों की प्रदर्शनी भी की गई। इस कार्यशाला के निर्णायक गण मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के श्री मदन सिंह राठौड़ ,मीरा कन्या महाविद्यालय के डॉ. राम सिंह भाटी एवं स्वतंत्र कलाकार श्री अनुराग मेहता थे।
Related Posts
-
एसीसीए परीक्षा में पीएफसी एजुकेशन का परचम, शाहीन बानू ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान
Udaipurviews9 minutes agoगर्वित जैन ने महज 15 माह में पूरी की एसीसीए की पढ़ाई, संस्थान का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; खुशी तेवानी भी बनीं एसीसीए एफिलिएट उदयपुर। एसीसीए परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में पीए... -
दशहरे पर अलंकार ज्वेलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में विशेष छूट; डायमंड-पोल्की ज्वेलरी पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज
Udaipurviews10 minutes agoउदयपुर। दशहरे के पावन अवसर पर उदयपुर स्थित अलंकार ज्वेलर्स के शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार की रौनक और खरीदारी के उत्साह के बीच ग्राहकों ने सोने, डायमंड और ... -
नवपद ओली के तीसरे दिन आचार्य पद की आराधना पर दिया मार्गदर्शन
Udaipurviews12 minutes agoनकारात्मक विचारों पर नियंत्रण के लिए मन को बनाएं जागरूक प्रहरीःसाध्वी विद्युतप्रभाश्री उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में मंगलवार को नवपद ओली की आराधना के तीसरे दिन आचार्य पद की... -
फतेह फाल्कन्स, पिछोला पैंथर्स और चेतक स्पार्टन्स का शानदार प्रदर्शन, विरोधी टीमों को दी शिकस्त
Udaipurviews13 minutes agoउदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 में रोमांचक मुकाबले, अनिरुद्ध सांखला और गोटू बने मैन ऑफ द मैच उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। टूर्ना... -
वाणी की मधुरता ही जीवन की सच्ची पहचानःडॉ. सुरेन्द्र मुनि
Udaipurviews14 minutes agoदेवेंद्रधाम में गुरु पुष्कर जयंती सप्ताह पर सामूहिक ध्यान साधना का हुआ आयोजन उदयपुर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने वाणी के महत्व पर प्... -
दान में अहंकार नहीं, विनम्रता हो तो मिलता है सच्चा पुण्यःमुनि आदित्य सागर
Udaipurviews16 minutes agoमहावीर भवन में कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान का शुभारंभ, अनुकम्पा योजना के दानदाताओं का किया सम्मान; 25 अक्टूबर को गमेर बाग में सजेगी जैन भक्ति संध्या उदयपुर। धन, रूप, ज्ञान और दान क...
