छात्रों की भूख हड़ताल के संघर्ष की हुई जीत

देवेंद्र सिंह राठौड़ ओर समीर मेघवाल की भूख हड़ताल रंग लाई
उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ और समीर मेघवाल भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार प्रातः 11:00  बजे आकस्मिक अकादमिक परिषद की बैठक बुलाई एवं सभी छह मुद्दों पर चर्चा करते हुए हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं के प्रतिनिधियो से चर्चा करके सभी मांगों पर सहमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में मीटिंग में लिए गए निर्णय की एक प्रति भी हड़ताल कर रहे छात्रों को दी गई है। जिसमें द्वित्तीय वर्ष और उसके पश्चात के सभी वर्षों द्वितीय सेमेस्टर और उसके पश्चात के सभी सेमेस्टरों परीक्षा एवं प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी पर पूर्णत रोक लगा दी गई है, विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए एक नीतिगत निर्णय किया गया है। विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के लिए कला महाविद्यालय  में एक विद्यार्थी सेवा केंद्र की स्थापना की गई। जिसके समन्वयक डॉ नवीन नंदवाना होंगे और एक कर्मचारी विश्वविद्यालय की तरफ से वहां पर बैठेंगे। ई-रिक्शा का पुनः संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। सभी संकायों के परीक्षा की समय सारणी प्रवेश प्रक्रिया के खत्म होने के पश्चात जारी कर दी जाएगी। कला महाविद्यालय को पूर्ण वाईफाई जोन बनाया जाएगा।
इस प्रकार देवेंद्र सिंह राठौड़ और समीर मेघवाल के द्वारा गुरुवार से की जा रही भूख हड़ताल की सभी मांगों को मान लिया गया है। विश्वविद्यालय के छात्रों में हर्ष है इस भूख हड़ताल को कई पूर्व अध्यक्षों का समर्थन था जिसमें पूर्व अध्यक्ष विक्रम खटीक, पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाई, पूर्व अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मोहित नायक, पूर्व अध्यक्ष जितेश खटीक ,पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देवड़ा एवं कई विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का समर्थन रहा। देवेंद्र सिंह राठौड़ और समीर मेघवाल इसे छात्रों की जीत बताई एवं छात्रों की मांग के लिए कहीं भी किसी भी समय छात्रों की लड़ाई लड़ने के लिए मौजूद रहने की बात कही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!